किसान कैश की जगह ले रहे हैं चेक से पेमेंट

Saturday, Dec 03, 2016 - 01:33 PM (IST)

नई दिल्लीः नोटबंदी और कैशलेस इकोनॉमी का प्रचार कुछ हद तक सफल होता दिख रहा है। अब किसानों ने भी कैश की जगह चेक लेना शुरू कर दिया है। नागपुर के संतरा किसान गंगाधरराव ढोमने नागपुर ए.पी.एम.सी. मंडी में तीन टन संतरा बेचकर आए हैं। पहले की बात होती तो ढेरों कैश लेकर निकलते लेकिन इस बार पेमेंट चेक से ली है। इनका मानना है कि समय के साथ चलना जरूरी है। वैसे भी इन दिनों कैश लेकर जाने पर बैंक में पूछताछ ज्यादा होती है।

किसानों ने चेक लेना तो शुरू कर दिया है लेकिन पैसे निकालने की सीमा कम होने से दिक्कतें हो रही हैं। खासकर लेबर पेमेंट में सबसे ज्यादा दिक्कत है। नागपुर ए.पी.एम.सी. मार्कीट में 50 फीसदी से ज्यादा किसान अब चेक के जरिए पेमेंट लेने लगे हैं, तो वहीं कुछ आर.टी.जी.एस. भी करवा रहे हैं। जानकारों की मानें तो आने वाले दिनों में ये संख्या और बढ़ने के आसार हैं।

Advertising