कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, देखें आपके शहर में क्या भाव बिक रहा पेट्रोल-डीजल

Monday, Jul 17, 2023 - 12:18 PM (IST)

बिजनेस डेस्कः कच्चे तेल की कीमतों में आज यानी सोमवार को गिरावट देखी जा रही है। ओपेक प्लस देशों के उत्पादन में कमी करने और डॉलर के कमजोर होने से कच्चे तेल की कीमत में तेजी आई है। ब्रेंट क्रूड 0.63 फीसदी की गिरावट के साथ 79.37 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया है। वहीं यूएस वेस्ट टेक्सस इंटरमीडिएट क्रूड भी 0.60 फीसदी की गिरावट के साथ 74.97 डॉलर पर ट्रेड कर रहा है। इस बीच भारत में एक बार फिर पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव देखने को नहीं मिला। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने आखिरी बार पिछले साल अप्रैल में पेट्रोल-डीजल की कीमत में बदलाव किया था। मई में केंद्र ने पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी कम की थी। उसके बाद से देश में पेट्रोल-डीजल की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है। आज लगातार 421वां दिन है जब देश में पेट्रोल और डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

चार महानगरों में पेट्रोल-डीजल के दाम

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोमवार को पेट्रोल 96.72 रुपए और डीजल 89.62 रुपए प्रति लीटर पर बिक रहा है। मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपए प्रति लीटर और डीजल 94.27 रुपए प्रति लीटर पर मिल रहा है। इसके अलावा चेन्नई में पेट्रोल का भाव 102.63 रुपए प्रति लीटर पर और डीजल का भाव 94.24 रुपए प्रति लीटर है। वहीं, कोलकाता में सोमवार को पेट्रोल 106.03 रुपए प्रति लीटर और डीजल 92.76 रुपए प्रति लीटर पर बिक रहा है।

अन्य शहरों में कीमतें

नोएडा में सोमवार को पेट्रोल 96.57 रुपए और डीजल 89.96 रुपए प्रति लीटर पर बिक रहा है। गुरुग्राम में पेट्रोल 97.18 रुपए प्रति लीटर और डीजल 90.05 रुपए प्रति लीटर पर मिल रहा है। इसके अलावा चंडीगढ़ में पेट्रोल 96.20 रुपए और डीजल 84.26 रुपए प्रति लीटर पर मिल रहा है। वहीं, लखनऊ में पेट्रोल का भाव 96.57 रुपए और डीजल की कीमत 89.76 रुपए प्रति लीटर है।

अपने शहर में आज के भाव यूं जानें

पेट्रोल-डीजल के भाव रोजाना बदलने की व्यवस्था है। यदि इसमें बदलाव होता है तो सुबह 6 बजे दाम अपने आप अपडेट हो जाते हैं। पेट्रोल-डीजल का आज का रेट आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं (How to check diesel petrol price daily)। इंडियन ऑयल के कस्टमर RSP स्पेस पेट्रोल पंप का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर और बीपीसीएल के ग्राहक RSP लिख कर 9223112222 नंबर पर भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं। वहीं, एचपीसीएल के ग्राहक HPPrice लिख कर 9222201122 नंबर पर भेजकर भाव पता कर सकते हैं।
 

jyoti choudhary

Advertising