नवंबर में निर्यात 27.16% बढ़कर 30.04 अरब डॉलर हुआ

Wednesday, Dec 15, 2021 - 10:09 AM (IST)

नई दिल्लीः इस वर्ष नवंबर में देश का निर्यात 27.16 प्रतिशत बढ़कर 30.04 अरब डॉलर हो गया है। नवंबर 2020 के दौरान निर्यात 23.62 अरब डॉलर दर्ज किया गया था। वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय द्वारा ज़ारी आंकड़ों के अनुसार नवंबर 2019 की तुलना में पिछले महीने के निर्यात में 16.55 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। नवंबर 2021 में गैर-पेट्रोलियम, गैर रत्न और आभूषण निर्यात 23.68 अरब डॉलर रहा, जो नवंबर 2020 की तुलना में 22.26 प्रतिशत की सकारात्मक वृद्धि दर्ज की है। 

नवंबर में भारत का कुल निर्यात 50.36 अरब डॉलर रहा, जो पिछले साल की इसी अवधि की तुलना में 22.80 फीसदी की वृद्धि दर्शाता है। आंकड़ों के अनुसार, नवंबर में व्यापार घाटा 22.91 अरब डॉलर रहा, जो एक साल पहले समान महीने में 10.19 अरब डॉलर था।चालू वित्त वर्ष के पहले आठ माह अप्रैल-नवंबर में वस्तुओं का निर्यात 51.34 प्रतिशत बढ़कर 263.57 अरब डॉलर पर पहुंच गया। इससे पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में यह आंकड़ा 174.16 अरब डॉलर रहा था। 

वित्त वर्ष के पहले आठ माह में आयात 74.84 प्रतिशत के उछाल के साथ 384.34 अरब डॉलर रहा, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में 219.82 अरब डॉलर था। मंत्रालय ने कहा कि अप्रैल-नवंबर में व्यापार घाटा 164.49 प्रतिशत बढ़कर 120.76 अरब डॉलर पर पहुंच गया, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में 45.66 अरब डॉलर रहा था। 
 

jyoti choudhary

Advertising