Stock Market पर एक्सपर्ट का Positive रुख, 8000 तक पहुंचेगा S&P, ये है वजह
punjabkesari.in Tuesday, May 05, 2026 - 11:48 AM (IST)
Positive Outlook on Stock Market: अमेरिकी शेयर बाजार को लेकर एनालिस्ट्स का नजरिया अभी भी सकारात्मक बना हुआ है। उनका मानना है कि वैश्विक तनाव, खासकर अमेरिका और ईरान के बीच जारी संघर्ष के बावजूद S&P 500 इस साल के अंत तक 8,000 के स्तर तक पहुंच सकता है।
फिलहाल, 4 मई को इंडेक्स 0.41% की गिरावट के साथ 7,200.75 पर बंद हुआ, जबकि इसका रिकॉर्ड हाई 7,272.52 रहा है।
यह भी पढ़ें: All Time Low Rupee: ऑल-टाइम लो पर रुपया, डॉलर के मुकाबले 95.43 पर, क्यों आई गिरावट?
क्यों मजबूत है भरोसा?
इंफ्रास्ट्रक्चर कैपिटल एडवायजर्स के जे हैटफील्ड के अनुसार निवेशकों को पश्चिम एशिया में जारी संकट के जल्द सुलझने की उम्मीद है। इसके साथ ही पहली तिमाही (Q1) में कंपनियों के मजबूत नतीजों ने भी बाजार को सहारा दिया है। हालांकि उन्होंने चेतावनी दी कि यदि अमेरिका-ईरान तनाव लंबा खिंचता है, तो इसका नकारात्मक असर बाजार पर पड़ सकता है।
ब्रोकरेज फर्म्स के टारगेट
हाल के समय में कई ब्रोकरेज हाउस अपने अनुमान बढ़ा रहे हैं।
- UBS ने S&P 500 के लिए 7,700 का लक्ष्य तय किया है।
- JPMorgan ने बुल केस में 8,000 तक पहुंचने की संभावना जताई है।
- Goldman Sachs के मुताबिक इंडेक्स साल के अंत तक 7,600 के आसपास रह सकता है।
यह भी पढ़ें: सोने में तेजी, चांदी फिसली, चेक करें लेटेस्ट रेट
पिछले हफ्ते S&P 500 और Nasdaq दोनों ने रिकॉर्ड स्तर छुए, जिससे बाजार में तेजी की धारणा मजबूत हुई है।
कमाई के अनुमान में सुधार
Morgan Stanley की रिपोर्ट के अनुसार S&P 500 कंपनियों के मुनाफे के अनुमान लगातार बढ़ाए जा रहे हैं।
- Q2 के अनुमान में 2% की बढ़ोतरी
- 2026 के लिए 3% का इजाफा
- अगले साल के लिए 4% की वृद्धि
