रुपया तेज: फॉरेन ट्रिप के लिए करंसी एक्सचेंज का यह है सही समय
punjabkesari.in Wednesday, Apr 05, 2017 - 09:50 AM (IST)
नई दिल्ली: अगर आप अगले 2 माह में अंतर्राष्ट्रीय यात्राओं पर जाने का मन बनाए बैठे हैं तो यह करंसी एक्सचेंज का सही समय है। भारतीय करंसी रुपए की वैल्यू पिछले 2 माह में सभी प्रमुख करंसियों के मुकाबले काफी बढ़ी है। रुपया कैनेडियन डॉलर के मुकाबले 6.1 पर्सैंट, अमरीकी डॉलर के मुकाबले 4.7 पर्सैंट, यूरो के मुकाबले 4.1 पर्सैंट और पौंड के मुकाबले 5.1 पर्सैंट मजबूत हुआ है।
रुपए की यह मजबूती निकट भविष्य में ऐसी रहेगी या नहीं इस बारे कुछ नहीं कहा जा सकता, पर निजी फॉरेन टूर पर जाने वालों के लिए करंसी बदलने का सही अवसर। बताते चलें कि भारतीय रिजर्व बैंक की गाइडलाइंस के अनुसार फॉरेन टूर पर जाने से 180 दिन पहले आप करंसी एक्सचेंज कर सकते हैं जबकि मनी एक्सचेंजर 30 से 60 दिन पहले। इतना ही नहीं, फॉरेन टूरिंग दौरान कैश पैसा ले जाने के साथ-साथ और भी कई तरह के साधन हैं जैसे कि प्रीपेड कार्ड, डैबिट-क्रैडिट कार्ड और ट्रैवल चैक्स इत्यादि।
फॉरैक्स कार्ड सबसे सस्ता
जैसे कि आप उन देशों की अधिक यात्रा करते हैं जहां पर मुख्य फॉरेन करंसियां ज्यादा प्रचलन में हैं वहां पर प्रीपेड फॉरैक्स कार्ड आपको सबसे सस्ता पड़ेगा क्योंकि फॉरैक्स कार्ड पर इंटरबैंक रेट्स लागू होते हैं जिस पर बैंक करंसियों का होलसेल रेटों पर बाइंग व सैङ्क्षलग करते हैं। इतना ही नहीं, आप एक कार्ड से 13 देशों की करंसियों का उपयोग कर सकते हैं। वहीं कैश एक्सचेंज पर बैंक और डीलर्ज अधिक कमीशन चार्ज करते हैं।
ट्रैवल चैक्स
अधिकतर डीलरों के अनुसार ट्रैवल चैक्स फॉरेन में करंसी ले जाने का सबसे बढिय़ा साधन है लेकिन इससे बचना चाहिए क्योंकि कई प्रसिद्ध देशों में ट्रैवल चैक्स पॉपुलर नहीं हैं और इन्हें कैश करवाने के लिए 8 से 10 पर्सैंट कमीशन देनी पड़ती है। इतना ही नहीं, कई डीलर करंसी एक्सचेंज करने के लिए करंसीकार्टडॉटकॉम व बुकमाईफॉरैक्सडॉटकॉम जैसे ऑनलाइन प्लेटफार्म द्वारा करंसी चेंज करने के बारे में भी कहते हैं। इनके रेट्स भी काफी कम होते हैं।
रुपया वर्ष 2017 में पॉपुलर देशों की करंसियों के मुकाबले
करंसी |
30 जनवरी तक | 30 मार्च तक |
बदलाव (पर्सैंट में) |
कैनेडियन डॉलर | 51.65 | 48.68 | 6.1 |
ब्रिटिश पौंड | 85.11 | 81.00 | 5.1 |
हांगकांग डॉलर | 8.76 | 8.36 | 4.8 |
यू.एस. डॉलर | 67.95 | 64.92 | 4.7 |
यू.ए.ई. दिरहम | 18.47 | 17.65 | 4.6 |
मलेशियन रिंगिट | 15.34 | 14.69 | 4.4 |
स्विस फ्रैंक | 67.96 | 65.20 | 4.2 |
यूरो | 72.59 | 69.76 | 4.1 |