अगर आपका भी है PF खाता तो जरुर पढ़ें यह खबर

punjabkesari.in Monday, Aug 28, 2017 - 09:29 AM (IST)

नई दिल्ली: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ई.पी.एफ.ओ.) अंशधारकों के एक्सचेंज ट्रेडेड कोष (ई.टी.एफ.) में निवेश के हिस्से को उनके भविष्य निधि खातों में डालने पर विचार कर रहा है। इस बारे में ई.पी.एफ.ओ. ने नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (कैग) से विचार मांगे हैं। एक अनुमान के अनुसार चालू वित्त वर्ष के अंत तक ई.टी.एफ. में ई.पी.एफ.ओ. का निवेश 45,000 करोड़ रुपए पर पहुंच जाएगा।
PunjabKesari
कैग से मांगी राय
केंद्रीय भविष्य निधि आयुक्त वी.पी. जॉय ने कहा कि कैग इस पर जल्द अपनी राय देगा। कैग का विचार मिलने के बाद इस प्रस्ताव को ई.पी.एफ.ओ. के निर्णय लेने वाले शीर्ष निकाय केंद्रीय न्यासी बोर्ड (सी.बी.टी.) के समक्ष रखा जाएगा। सी.बी.टी. की बैठक अगले महीने होने की संभावना है। जॉय ने कहा, ‘‘हमने अभी तक ई.टी.एफ. से कोई रिटर्न नहीं लिया है और इसे सदस्यों को दिया है। हमने कोई प्रणाली बनाई है। हमारा कैग से विचार-विमर्श चल रहा है। यह विचार-विमर्श पूरा होने के बाद इसे सी.बी.टी. के समक्ष मंजूरी के लिए रखा जाएगा।’’ उन्होंने बताया कि ई.पी.एफ.ओ. न्यासियों की पिछली बैठक में इस प्रस्ताव पर विचार किया गया था लेकिन उस समय इस पर कोई निर्णय नहीं हो पाया था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News