ब्याज दर की घोषणा अगले महीने कर सकता है EPFO

punjabkesari.in Friday, Jul 07, 2017 - 10:59 AM (IST)

नई दिल्ली: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ई.पी.एफ.ओ.) चालू वित्त वर्ष के लिए भविष्य निधि जमा पर ब्याज की घोषणा अगले महीने कर सकता है। केन्द्रीय न्यासी बोर्ड की अगले महीने बैठक होनी है। ई.पी.एफ.ओ. ने अपने 4.5 करोड़ अंशधारकों के लिए ब्याज दर 2016-17 में घटाकर 8.65 कर दी जो 2015-16 में 8.8 प्रतिशत थी।
PunjabKesari
अगले महीने होगी बैठक

चालू वित्त वर्ष के लिए ई.पी.एफ. ब्याज दर पर निर्णय के बारे में पूछे जाने पर श्रम मंत्री बंडारू दत्तात्रेय ने कहा, ‘‘केन्द्रीय न्यासी बोर्ड (सी.बी.टी.) में चर्चा के बाद मेरा मंत्रालय इस पर निर्णय करेगा। मैं जल्दी ही बैठक बुलाने जा रहा हूं। बैठक अगले महीने होगी।’’ ऐसी चर्चा है कि ई.पी.एफ. पर ब्याज दर में 2016-17 के 8.65 प्रतिशत के मुकाबले 0.25 प्रतिशत की कमी की जा सकती है। इसका कारण प्रतिभूति या बांड पर रिटर्न में गिरावट है। ई.पी.एफ.ओ. अपने कोष का बड़ा हिस्सा बांड में ही लगाता है। श्रम मंत्रालय ई.पी.एफ. पर मिलने वाली ब्याज दर को लघु बचत की दरों से जोड़ने की वकालत करता रहा है। पी.पी.एफ. जैसी लघु बचत योजनाओं पर ब्याज दर में जुलाई-सितम्बर तिमाही के लिए 0.10 प्रतिशत की कटौती की गई है।    


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News