दफ्तर के काम में हिंदी को प्रोत्साहित करें खाद्य मंत्रालय के कर्मचारी: पासवान

Thursday, Oct 17, 2019 - 09:41 AM (IST)

नई दिल्लीः खाद्य और उपभोक्ता मामलों के मंत्री रामविलास पासवान ने बुधवार को अपने मंत्रालय में कर्मचारियों से कार्यालय के कामकाज में हिंदी भाषा को बढ़ावा देने और हिंदी के सरल शब्दों का प्रयोग करने का आह्वान किया। पासवान ने उपभोक्ता मामलों के विभाग के चुनिंदा कर्मचारियों को हिंदी के प्रयोग के लिए हिंदी पखवाड़ा पुरस्कार 2019 प्रदान किए।

मंत्री ने कहा कि महात्मा गांधी और सुभाष चंद्र बोस जैसे महान नेताओं ने राष्ट्रभाषा के रूप में हिंदी को अपनाने का समर्थन किया। इन नेताओं ने अनुभव किया कि हिंदी में भारत में अंग्रेजी स्थान लेने की क्षमता है क्योंकि इसका व्यापक रूप से उपयोग किया जाता है और यह आसानी से समझी जाने वाली भाषा है। बयान में कहा गया, ‘‘पासवान ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों से हिंदी को बढ़ावा देने और अपने दिन-प्रतिदिन के कामकाज इसका यथासंभव उपयोग करने का आग्रह किया।''

उन्होंने सुझाव दिया कि ऐसा एक प्रकोष्ठ होना चाहिए जो यह सुनिश्चित कर सके कि मंत्रालय में सभी कार्य हिंदी में हों। पासवान ने अधिकारियों से आग्रह किया कि वे सरल हिंदी का उपयोग करें क्योंकि जटिल हिन्दी को समझना मुश्किल हो जाता है। मंत्री ने उपभोक्ता मामलों के संयुक्त निदेशक (राजभाषा) यशपाल शर्मा द्वारा लिखित विषय 'बेटियां' विषय के साथ हिंदी में कविताओं का संकलन जारी किया। उपभोक्ता मामलों के सचिव अविनाश के श्रीवास्तव ने आधिकारिक कार्यों के बीच पत्र-व्यवहार आदि में हिंदी के उपयोग के महत्व पर जोर दिया। 
 

Supreet Kaur

Advertising