RBI का नोटों के सुरक्षा फीचर के लिए ‘मेक इन इंडिया’ पर जोर

Tuesday, Jul 18, 2017 - 12:19 PM (IST)

नई दिल्ली: भारतीय रिजर्व बैंक ने ‘मेक इन इंडिया’ पर जोर देते हुए मुद्रा नोटों के विभिन्न सुरक्षा फीचर के लिए नए टैंडर आज जारी किए जिनके तहत आपूॢतकत्र्ता द्वारा 2 साल के भीतर भारत में विनिर्माण इकाई लगाना अनिवार्य होगा। 

केन्द्रीय बैंक ने मुद्रा नोटों के लिए सुरक्षा फीचर व फाइबर की आपूॢत के लिए पहले जारी 2 टैंडरों को रद्द कर दिया है। ये टैंडर नोटों के लिए विभिन्न तरह के सुरक्षा धागों, रंग-स्याही, फायल पैच, सुरक्षा फाइबर व वाटरमार्क  आदि की आपूॢत के लिए है। आर.बी.आई. ने भारतीय बैंक नोटों के लिए सुरक्षा फीचर की आपूॢत हेतु पात्रता पूर्व बोलियां आमंत्रित की हैं। 
 

Advertising