आपातकालीन चिकित्सकीय मदद मिलेगी रेलयात्री ऐप से

Saturday, Feb 13, 2016 - 01:23 AM (IST)

नई दिल्ली: रेलयात्रा से संबंधित सेवाएँ देने वाली कम्पनी रेलयात्रीडॉटइन ने यात्रा के दौरान लोगों की आपातकालीन चिकित्सकीय जरूरतों के मद्देनजर मोबाइल ऐप के जरिए मैडिकल इमरजैंसी फीचर की शुरुआत की है।

 
कम्पनी ने बताया कि उसके ऐप के इस नए फीचर के जरिए कहीं भी आपातकालीन स्थिति आने पर निकटस्थ स्टेशनों, चिकित्सा केन्द्रों आदि का लोकेशन और फोन नम्बर जाना जा सकता है। वहीं मोबाइल ऐप के नए वर्जन को डाऊनलोड कर या पुराने वर्जन को अपग्रेड कर इस फीचर का लाभ उठाया जा सकता है।
 
 
 ‘‘यात्रियों के लिए चिकित्सकीय सेवाएँ पुरानी समस्या रही है। देश भर में रेल यात्राओं के दौरान आपातकालीन चिकित्सा के हजारों मामले मिलते हैं। अपने किसी करीबी को सूचना एवं सुविधाओं के अभाव में तड़पते देखना दुखद होता है।
 
रेलयात्री ऐप इन परिस्थितियों में यूजर के लोकेशन की मदद से निकटवर्ती स्टेशनों एवं चिकित्सा केन्द्रों की जानकारी उपलब्ध कराता है। यह स्टेशन से अस्पताल तक जाने का रास्ता भी बताता है।’’ - मनीष राठी संस्थापक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी (रेलयात्रीडॉटइन)
Advertising