Budget 2022 से पहले आम आदमी को राहत, गैस सिलेंडर के दामों में हुई कटौती

Tuesday, Feb 01, 2022 - 10:43 AM (IST)

बिजनेस डेस्कः सरकार ने आम बजट की घोषणा से ठीक पहले आम आदमी को राहत दी है। तेल कंपनियों ने कमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में कीमतों कटौती की है। इंडियन ऑयल ने 19 किग्रा कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में 91.5 रुपए की कटौती की है। कीमत में कटौती के बाद दिल्ली में 19 किलोग्राम वाले गैस सिलिंडर की कीमत 1907 रुपए हो गई।

हालांकि, इस महीने रसोई गैस सिलेंडर के दामों में इजाफा नहीं हुआ है। तेल विपणन कंपनियों ने फरवरी महीने के लिए घरेलू गैस की कीमतें जारी कर दी हैं। बिना सब्सिडी वाले सिलेंडर की कीमत में बढ़ोतरी नहीं हुई है।

रसोई गैस के दाम
दिल्ली में 14.2 किग्रा सिलेंडर के दाम 899.50 रुपए हैं। कोलकाता में रसोई गैस सिलेंडर का भाव 926 रुपए, मुंबई में 899.50 रुपए हैं। चेन्नई में बिना सब्सिडी वाले सिलेंडर की कीमत अब 915.50 रुपए है।

कमर्शियल गैस सिलेंडर
दिल्ली में 19 किलोग्राम कमर्शियल गैस की कीमत 91.5 रुपए घटकर 1,907 रुपए हो गई है। कोलकाता में कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत 89 रुपए गिरकर 1987 रुपए हो गई। मुंबई में कमर्शियल गैस की कीमत 1857 रुपए हो गई। यहां 91.5 रुपए की कटौती हुई है। वहीं चेन्नई में 19 किग्रा कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम 2080.5 रुपए हो गए हैं।

कैसे चेक करें एलपीजी के दाम
रसोई गैस सिलेंडर की कीमत चेक करने के लिए आपको सरकारी तेल कंपनी IOC की वेबसाइट पर जाना होगा। यहां पर कंपनियां हर महीने नए दाम जारी करती हैं। आप इंडियन ऑयल के लिंक https://iocl.com/Products/IndaneGas.aspx पर क्लिक करके भी अपने शहर के गैस सिलिंडर के दाम देख सकते हैं।
 

jyoti choudhary

Advertising