जल्द ही जारी होंगे ई-चिप वाले पासपोर्ट

Monday, Jun 24, 2019 - 06:48 PM (IST)

नई दिल्लीः विदेश मंत्री डॉ. सुब्रह्मण्यम जयशंकर ने आज कहा कि पासपोर्ट सेवा में सुधार के कार्यक्रम जारी रहेंगे और जल्द ही देश में इलैक्ट्रॉनिक चिप युक्त ई-पासपोर्ट जारी होना शुरू हो जाएंगे। सूत्रों के अनुसार, ई पासपोर्ट इसी वर्ष से जारी होने लगेंगे। लोगों के पासपोर्ट के नवीकरण के समय सबको ई पासपोर्ट ही जारी किए जाएंगे।      

देश में सालाना जारी किए जा रहे हैं करीब एक करोड़ पासपोर्ट 
डॉ. जयशंकर ने यहां जवाहरलाल नेहरू भवन में पासपोर्ट सेवा दिवस और पासपोर्ट अधिकारियों के सम्मेलन के उद्घाटन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि उनकी पूर्ववर्ती सुषमा स्वराज द्वारा शुरू किए गए पासपोर्ट सेवाओं में क्रांतिकारी सुधारों को जारी रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि डाक विभाग के सहयोग से देश में अब तक 413 डाकघर पासपोर्ट सेवा केंद्र खोले जा चुके हैं। इसके अलावा 93 पासपोर्ट कार्यालयों को मिला कर 505 पासपोर्ट सेवा केंद्र देश में सालाना करीब एक करोड़ पासपोर्ट जारी कर रहे हैं।       

जालंधर को मिला पहला पुरस्कार
इस कार्यक्रम में डाक सचिव अनंत नारायण नंदा, विदेश मंत्रालय में सचिव (काउंसलर, पासपोर्ट, वीजा) संजीव अरोड़ा और संयुक्त सचिव एवं मुख्य पासपोर्ट अधिकारी अरुण चटर्जी उपस्थित थे। विदेश मंत्री ने पासपोर्ट सेवाओं के श्रेष्ठतम क्रियान्वयन के लिए पुरस्कार भी प्रदान किए सर्वश्रेष्ठ पासपोटर् सेवा केन्द्र के रूप में पहला पुरस्कार जालंधर कार्यालय को, दूसरा पुरस्कार कोच्ची कार्यालय को और तीसरा पुरस्कार कोयम्बटूर कार्यालय को दिया गया।

jyoti choudhary

Advertising