भारतीयों के लिए दुबई बना पसंदीदा रियल एस्टेट केन्द्र

punjabkesari.in Friday, Oct 27, 2017 - 12:26 PM (IST)

नई दिल्लीः अमीरों की बढ़ती संख्या के साथ ही देश से बाहर आसियाने का सपना संजोने वालों के बल पर दुबई के रियल एस्टेट बाजार में निवेश करने वालों में भारतीय एक बार फिर से टॉप पर आ गए हैं। भारतीयों ने  पिछले डेढ़ साल में यहां पर करीब 42 हजार करोड़ की संपत्ति खरीदी है। दुबई के भूमि विभाग के मुताबिक विदेशों में भारतीय निवेश करने के मामलें में टॉप पर पहुंच गए हैं।

भारतीयों ने खरीदी 42 हजार करोड़ की संपत्ति 
रिपोर्ट के अनुसार 2014 से इसमें 12 हजार करोड़ रुपए की बढ़ौतरी हो चुकी है। हर साल दुबई में प्रॉपर्टी खरीदने के लिए भारतीय 30 हजार करोड़ का निवेश करते हैं। जबकि दुबई में कुल बिक्री एक लाख करोड़ रुपए के आसपास है। दुबई प्रॉपर्टी शो की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक जनवरी 2016 से जून 2017 के बीच भारतीयों ने 42 हजार करोड़ की संपत्ति खरीदी है।

सबसे ज्यादा निवेश अपार्टमेंट में
33 फीसदी भारतीयों ने अपना निवेश अपार्टमेंट में किया है। वहीं विला में 17 फीसदी, कमर्शियल प्रॉपर्टी में 9 फीसदी, जमीन में 6 फीसदी और बाकी का 35 फीसदी अन्य जगह किया है। जिन भारतीयों ने यहां पर निवेश किया है वो ज्यादातर मुंबई, पुणे, अहमदाबाद और नवी मुंबई के रहने वाले हैं। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News