TikTok को डोनाल्ड ट्रंप की चेतावनी, शर्त न मानी तो 15 सितंबर से बंद होगी ऐप

punjabkesari.in Friday, Sep 11, 2020 - 11:32 AM (IST)

बिजनेस डेस्क: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीनी ऐप टिकटॉक को चेतावनी देते हुए कहा कि 15 सितंबर तक या तो कंपनी अपना स्वामित्व बेच दे या फिर अपना कारोबार बंद कर दे। ट्रंप का कहना है कि हम टिकटॉक के लिए समयसीमा नहीं बढ़ाएंगे। बता दें कि बीते महीने ट्रंप ने कार्यकारी आदेश में चीनी ऐप के लिए 15 सितंबर की समयसीमा निर्धारित की थी। इस आदेश के मुताबिक टिकटॉक या तो अमेरिकी कंपनी के लिए अपना स्वामित्व बदल दे या उसे बंद कर दे।

PunjabKesari
दरअसल, शुरूआती चरणों में माइक्रोसॉफ्ट को बीजिंग स्थित इंटरनेट प्रौद्योगिकी कंपनी टिकटॉक के मालिक बाइटडांस के साथ बातचीत में शामिल होने के लिए कहा गया था। ट्रंप ने गुरूवार को मीडियाकर्मियों से कहा, मैं अब और समयसीमा नहीं बढ़ा रहा हूं। यह 15 सितंबर ही है। टिकटॉक के लिए समयसीमा में कोई बदलाव नहीं होगा।

PunjabKesari
ट्रप ने कहा, 'हम देखेंगे कि क्या होता है। इसे या तो बंद कर दिया जाएगा या वे इसे बेच देंगे। इसलिए, हम या तो इस देश में टिकटॉक को सुरक्षा कारणों से बंद कर देंगे, या इसे बेचा जाएगा।' भारत एक पहला देश था जिसने सुरक्षाकारणों को ध्यान में रखते हुए टिकटॉक सहित 100 से अधिक अन्य चीनी ऐप पर प्रतिबंध लगाया है। शीर्ष अमेरिकी अधिकारियों ने कार्रवाई के लिए भारत की प्रशंसा की है और ऐसा करने की प्रक्रिया शुरू की है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

rajesh kumar

Recommended News

Related News