विदेशी मुद्रा भंडार 1.41 अरब डॉलर बढ़ा

Friday, Jul 22, 2016 - 06:36 PM (IST)

मुंबईः देश का विदेशी मुद्रा भंडार 15 जुलाई को समाप्त सप्ताह में 1.41 अरब डॉलर बढ़कर 363.35 अरब डॉलर पर पहुंच गया। इससे पहले 08 जुलाई को समाप्त सप्ताह में यह 1.23 अरब डॉलर की गिरावट के साथ 361.94 अरब डॉलर रहा था।  

 

रिजर्व बैंक के आज जारी आंकड़ों के अनुसार, 15 जुलाई को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार के सबसे प्रमुख घटक विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति में 1.40 अरब डॉलर की बढ़ौतरी दर्ज की गई और यह 338.90 अरब डॉलर पर पहुंच गया। स्वर्ण भंडार 20.58 अरब डॉलर पर स्थिर रहा। अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष आई.एम.एफ. के पास सुरक्षित निधि 23 लाख डॉलर बढ़कर 2.39 अरब डॉलर पर तथा विशेष आहरण अधिकार 14 लाख डॉलर बढ़कर 1.49 अरब डॉलर पर पहुंच गया। 

Advertising