विदेशी मुद्रा भंडार 363.83 अरब डॉलर के रिकॉर्ड स्तर पर

Friday, Jun 24, 2016 - 06:06 PM (IST)

मुंबईः विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति का भंडार बढऩे से 17 जून को समाप्त सप्ताह में देश का कुल विदेशी मुद्रा भंडार 59.21 करोड़ डॉलर बढ़कर अब तक के रिकॉर्ड उच्चतम स्तर 363.83 अरब डॉलर पर पहुंच गया। इससे पहले 10 जून को समाप्त सप्ताह में यह 23.10 करोड़ डॉलर घटकर 363.23 अरब डॉलर पर रहा था। 

 

रिजर्व बैंक द्वारा आज जारी आंकड़ों के अनुसार, 17 जून को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार के सबसे बड़े घटक विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति में 59.43 करोड़ डॉलर की वृद्धि हुई और यह 339.57 अरब डॉलर पर पहुंच गया। स्वर्ण भंडार 20.33 अरब डॉलर पर स्थिर रहा। आलोच्य सप्ताह में अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष के पास सुरक्षित निधि 12 लाख डॉलर घटकर 2.42 अरब डॉलर तथा विशेष आहरण अधिकार 10 लाख डॉलर कम होकर 1.50 अरब डॉलर रह गया। 

Advertising