भारतीयों की सम्पत्ति 2016 में 0.8 प्रतिशत घटी: क्रेडिट सुइस

Wednesday, Nov 23, 2016 - 12:29 PM (IST)

मुंबई: विनिमय दर के प्रतिकूल होने से इस वर्ष भारतीयों की घरेलू सम्पत्तियों में कुल मिला कर 26 अरब डॉलर की गिरावट दर्ज की गई और यह 3000 अरब डॉलर पर आ गई। यह आंकड़ा वित्तीय सेवा कंपनी क्रेडिट सुइस की एक रिपोर्ट ताजा में दिया गया है। क्रेडिट सुइस रिसर्च इंस्टिट्यूट की ग्लोबल वेल्थ रिपोर्ट के अनुसार डॉलर के हिसाब से भारत की घरेलू सम्पत्ति 2016 में पिछले साल की तुलना में 0.8 प्रतिशत यानी 26 अरब डॉलर घट कर 3099 अरब डॉलर रही।  

रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत में सम्पत्ति बढ़ जरूर रही है पर यह सबके साथ नहीं हो रहा है। देश में सम्पत्ति की बहुत गरीबी है। आबादी में 96 प्रतिशत बालिग लोगों की सम्पत्ति 10,000 डॉलर से कम है।
 

Advertising