हाई वैल्यू प्रॉपर्टी: ब्रोकर से करें ये सवाल

Saturday, Mar 17, 2018 - 12:39 PM (IST)

नई दिल्लीः दिल्ली, मुंबई, बेंगलूर जैसे अनेक महानगरों के पॉश इलाकों में सम्पत्तियों की कीमतें बहुत ही अधिक हैं। इन सम्पत्तियों को केवल बेहद रईस लोग ही खरीद सकते हैं। इनमें से कुछ का मूल्य कई सौ करोड़ रुपए है परन्तु ऐसे इलाकों में सम्पत्ति खरीदने के साथ ही कुछ अलग तरह की समस्याएं जुड़ी हैं। 

इनमें से कई के एक से अधिक मालिक हैं क्योंकि ये सम्पत्तियां अधिकतर पुश्तैनी हैं। कई सम्पत्तियों पर विवाद है जिन्हें लेकर परिवार वालों या बाहर वालों के साथ अदालतों में केस चल रहे हैं। कुछ को लेकर प्रशासन को आपत्ति है। ऐसे में इन सम्पत्तियों में निवेश करने वालों को कुछ खास बातों का ध्यान रखना चाहिए। बेहतर होगा कि वे अपने ब्रोकर से निम्र सवाल पूछें ताकि बाद में उन्हें पछताना न पड़े।
1. क्या सम्पत्ति का मालिकाना हक स्पष्ट है तथा सम्पत्ति विक्रय योग्य है?
2. जिस भूमि पर सम्पत्ति खड़ी है वह फ्री होल्ड है या लीज होल्ड?
3. अगर यह लीज होल्ड है तो भूमि के एवज में कुल किराया कितना दिया जा रहा है और क्या उस पर कोई बकाया तो नहीं?
4. क्या सम्पत्ति पर कोई लोन लिया गया है या उसे गिरवी रखा गया है? उसके एवज में बैंक गारंटी, कार्पोरेट गारंटी, बिक्री, अटैचमैंट या और किसी तरह की कोई प्रतिबद्धता तो नहीं जुड़ी है?
5. क्या सम्पत्ति विभाजित हुई है? यदि हां तो विभाजन की डीड की कॉपी प्राप्त करें।
6. क्या सम्पत्ति किसी कम्पनी या ट्रस्ट के नाम पर है? यदि हां तो इसकी पूरी जांच करना जरूरी है।
 

Punjab Kesari

Advertising