DLF के 12 हजार करोड़ की डील को शेयर होल्डर्स की मंजूरी

Sunday, Oct 01, 2017 - 11:12 AM (IST)

नई दिल्ली: रीयल एस्टेट की दिग्गज कंपनी डी.एल.एफ. को आज प्रमोटर्स के 12 हजार करोड़ के स्टेक को बेचने की शेयरहोल्डर्स ने मंजूरी दे दी। यह रीयल एस्टेट सैक्टर की सबसे बड़ी डील मानी जा रही है। इसके तहत कंपनी 11,900 करोड़ रुपए में अपनी रैंटल आर्म की पूरी 40 फीसदी हिस्सेदारी बेचेगी।

इसके तहत प्रमोटर्स के.पी. सिंह एंड फैमिली अपनी रैंटल आर्म डी.एल.एफ. साइबर सिटी डिवैल्पर्स लिमिटेड (डी.सी.सी.डी.एल.) की 33.34 फीसदी हिस्सेदारी सिंगापुर के सॉवरेन वैल्थ फंड जी.आई.सी. को 8,900 करोड़ रुपए में बेचेगी। बाकी हिस्सेदारी को 3 हजार करोड़ रुपए में डी.सी.सी.डी.एल. खरीदेगी।

Advertising