DCCDL में प्रवर्तकों की 40 प्रतिशत हिस्सेदारी बेचेगी DLF

Sunday, Apr 10, 2016 - 03:34 PM (IST)

नई दिल्लीः रियल्टी क्षेत्र की सबसे बड़ी कम्पनी डी.एल.एफ. ने अपनी किराया इकाई डी.एल.एफ. सायबर सिटी डेवलपर्स लिमिटेड (डी.सी.सी.डी.एल.) में 40 प्रतिशत हिस्सेदारी बेचने की प्रक्रिया शुरू की है। यह सौदा 12,000-14,000 करोड़ रुपए का होने का अनुमान है। 

डी.एल.एफ. ने पिछले अक्तूबर में घोषणा की थी कि उसके प्रवर्तक डी.एल.एफ. सायबर सिटी डेवलपर्स लिमिटेड (डी.सी.सी.डी.एल.) में अपनी हिस्सेदारी बेचने की घोषाण की। इसके नियंत्रण में ज्यादातर कार्यालय और खुदरा परिसर हैं। डी.एल.एफ., डी.सी.सी.डी.एल. में अपनी शेष 60 प्रतिशत हिस्सेदारी बनाए रखेगी।  

सूत्रों ने बताया कि उक्त हिस्सेदारी के संभावित खरीदारों में सिंगापुर के सावरेन वैल्थ फंड जी.आई.सी., कनाडा पेंशन प्लान इन्वेस्टमेंट बोर्ड, ब्रूकफील्ड, अबुधाबी इन्वेस्टमेंट अथारिटी और कतर इन्वेस्टमेंट अथारिटी शामिल हैं।

Advertising