DHFL का मुनाफा 28.9% बढ़ा, आय 19.7% बढ़ी

Monday, Oct 17, 2016 - 03:15 PM (IST)

नई दिल्लीः वित्त वर्ष 2017 की दूसरी तिमाही में डी.एच.एफ.एल. का मुनाफा 28.9 फीसदी बढ़कर 232.6 करोड़ रुपए हो गया है। वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में डी.एच.एफ.एल. का मुनाफा 180.4 करोड़ रुपए रहा था। वित्त वर्ष 2017 की दूसरी तिमाही में डी.एच.एफ.एल. की आय 19.7 फीसदी बढ़कर 2166.7 करोड़ रुपए पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में डी.एच.एफ.एल. की आय 1810.7 करोड़ रुपए रही थी।

तिमाही दर तिमाही आधार जुलाई-सितंबर तिमाही में डी.एच.एफ.एल. का ग्रॉस एन.पी.ए. 0.98 फीसदी से घटकर 0.96 फीसदी रहा है। तिमाही आधार पर जुलाई-सितंबर तिमाही में डी.एच.एफ.एल. का नेट एन.पी.ए. 2.91 फीसदी से बढ़कर 3.05 फीसदी रहा है। डी.एच.एफ.एल. के बोर्ड ने प्राइवेट प्लेसमेंट के जरिए 6000 करोड़ रुपए के एनसीडी इश्यू को मंजूरी दी है।

Advertising