प्रुडेंशियल फाइनैंसियल ने DHFL लाइफ में हिस्सेदारी बढ़ाकर 49% की

Tuesday, Oct 25, 2016 - 07:12 PM (IST)

नई दिल्लीः अमरीका की प्रुडेंशियल फाइनैंसियल इंक (पी.एफ.आई.) ने निजी क्षेत्र की डी.एच.एफ.एल. प्रामेरिका लाइफ इंश्योरेंस कंपनी (डी.पी.एल.आई.) में अपनी हिस्सेदारी मौजूदा 26 प्रतिशत से बढ़ाकर 49 प्रतिशत करने की आज घोषणा की। हालांकि, कंपनी ने इस सौदे की राशि का खुलासा नहीं किया। यहां जारी एक संयुक्त बयान के अनुसार नए समझौते के तहत पी.एफ.आई. की पूर्ण स्वामित्व वाली इकाई प्रुडेंशियल इंटरनैशनल इंश्योरेंस होल्डिंग्स (पी.आई.आई.एच.) जिसका मुख्यालय अमरीका में है ने डी.पी.एल.आई. में अपनी हिस्सेदारी 49 प्रतिशत कर दी है। बीमा क्षेत्र में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश के लिए यही अधिकतम सीमा तय की गई है।   

कंपनी में पी.आई.आई.एच. ने 12 प्रतिशत इक्विटी रिसोर्सिज रीयल्टी प्राइवेट लिमिटेड से और 11 प्रतिशत इक्विटी यार्डस्टिक डेवलपर्स प्रा. लि. से हासिल की है। आवास वित्त क्षेत्र की कंपनी डी.एच.एफ.सी. की अपनी एक प्रवर्तक कंपनी के साथ डी.पी.एल.आई. में 51 प्रतिशत हिस्सेदारी है। डी.एच.एफ.एल. के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक कपिल वाधवान ने कहा, ‘‘पी.एफ.आई. जीवन बीमा क्षेत्र में अपनी भागीदारी को डी.पी.एल.आई. के साथ बढ़ा रही है। 
 

Advertising