DHFL के मुनाफे में 31.7% की बढ़ौतरी

punjabkesari.in Monday, Jan 16, 2017 - 02:51 PM (IST)

नई दिल्लीः वित्त वर्ष 2017 की तीसरी तिमाही में डी.एच.एफ.एल. का मुनाफा 31.7 फीसदी बढ़कर 244.8 करोड़ रुपए हो गया है। वित्त वर्ष 2016 की तीसरी तिमाही में डी.एच.एफ.एल. का मुनाफा 185.9 करोड़ रुपए रहा था। वित्त वर्ष 2017 की तीसरी तिमाही में डी.एच.एफ.एल. की ब्याज आय 21.7 फीसदी बढ़कर 565.4 करोड़ रुपए पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2016 की तीसरी तिमाही में डी.एच.एफ.एल. की ब्याज आय 464.6 करोड़ रुपए रही थी।

डी.एच.एफ.एल. के मुताबिक बोर्ड ने 5000 करोड़ रुपए के एनसीडी इश्यू को मंजूरी दी है। साथ ही बोर्ड ने 1000 करोड़ रुपए के नॉन-कन्वर्टिबल डिबेंचर्स को भी मंजूरी दी है। सालाना आधार पर तीसरी तिमाही में डी.एच.एफ.एल. ने 9307.6 करोड़ रुपए के मुकाबले 9459.4 करोड़ रुपए के कर्ज मंजूर किए हैं। सालाना आधार पर तीसरी तिमाही में डी.एच.एफ.एल. की कर्ज अदायगी (Disbursements) 10 फीसदी बढ़कर 7059 करोड़ रुपए रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News