रूसी गैस आपूर्ति कटने पर ड्यूश बैंक के सीईओ ने दी जर्मन में मंदी की चेतावनी

Monday, Apr 04, 2022 - 06:37 PM (IST)

नई दिल्लीः ड्यूश बैंक के मुख्य कार्यकारी अधिकारी क्रिश्चियन स्विंग ने जर्मन अधिकारियों और राजनेताओं को चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर रूसी ऊर्जा आपूर्ति काट दी जाती है तो इसके गंभीर आर्थिक परिणाम होंगे।

स्विंग ने सोमवार को कहा कि पहले से ही बढ़ती मुद्रास्फीति से जूझ रहे यूरोप की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था को रूसी तेल और प्राकृतिक गैस के आयात या डिलीवरी पर रोक लगने पर स्थिति में और गिरावट का सामना करना पड़ेगा। 

उन्होंने उन घटनाओं को याद किया जिनमें रूसी सैनिकों द्वारा मारे गए यूक्रेनी नागरिकों को कथित तौर पर दिखाया गया है। तेल और गैस सहित पूरे यूरोपीय संघ में कठोर प्रतिबंधों की मांग की है। जर्मनी और कई अन्य सदस्य-राज्य जो रूसी गैस पर निर्भर हैं, ने अब तक ऊर्जा क्षेत्र को दंडित करने का विरोध किया है।
  
 

jyoti choudhary

Advertising