Dettol Boycott: विवादों में Dettol का विज्ञापन, चीन में बायकॉट की उठी मांग, कंपनी ने मांगी माफी
punjabkesari.in Thursday, Jun 25, 2026 - 12:16 PM (IST)
बिजनेस डेस्कः ब्रिटिश हाइजीन ब्रांड डेटॉल (Dettol) को चीन में जारी इस विज्ञापन के कारण आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है। इस विज्ञापन का मकसद 'टॉक्सिक पुरुषों' (खराब सोच वाले पुरुषों) की आलोचना करना था, लेकिन इसके महिलाओं के लिए अपमानजनक माना गया। कंपनी ने विज्ञापन हटाते हुए सार्वजनिक माफी मांगी।
क्या था विज्ञापन में?
मई के आखिर में जारी किए गए पांच मिनट के विज्ञापन में एक पुरुष अपनी गर्लफ्रेंड की तुलना अपनी पुरानी पार्टनर से करता है। कहानी में वह एक ऐसी महिला की तलाश की बात करता है जो उसके अनुसार “साफ” और “अनछुई” हो। वह यह भी कहता है कि भले ही वह स्वयं वर्जिन न हो, लेकिन उसकी भावी पत्नी का वर्जिन होना जरूरी है।
यह भी पढ़ें: क्रेडिट कार्ड्स यूजर्स के लिए जरूरी जानकारी, SBI और HDFC 1 जुलाई से लागू करेंगे नए नियम
ऐसे खत्म होती है कहानी
विज्ञापन के अंत में उसकी नई गर्लफ्रेंड को उसकी सोच का पता चलता है। वह उसकी महिला-विरोधी मानसिकता की आलोचना करते हुए उससे रिश्ता खत्म कर देती है। इसके बाद एक वॉयसओवर में कहा जाता है कि “टॉक्सिक पुरुष” भी कीटाणुओं की तरह होते हैं, जिन्हें खत्म करने के लिए डेटॉल की जरूरत होती है।
सोशल मीडिया पर भड़के यूजर्स
चीनी सोशल मीडिया यूजर्स की तीखी आलोचना के बाद डेटॉल ने रविवार को यह विज्ञापन हटा लिया। कई यूजर्स ने इसे इस ब्रांड का बहिष्कार करने की मांग की, जो ब्रिटिश मल्टीनेशनल कंपनी रेकिट (Reckitt) का है।
यह भी पढ़ें: गिरावट के बाद उछले गोल्ड-सिल्वर के दाम, Comex पर पहली बार $4,000 से नीचे आया सोना
कंपनी ने दी सफाई
माफी मांगते हुए डेटॉल ने एक पोस्ट में कहा कि इस प्रमोशन का उद्देश्य लैंगिक भेदभावपूर्ण सोच को चुनौती देना और रिश्तों को लेकर स्वस्थ विचारों को बढ़ावा देना था। कंपनी के अनुसार, ऑनलाइन फैल रहे एडिटेड क्लिप्स ने असली संदेश को गलत तरीके से पेश किया।
8 करोड़ से ज्यादा बार देखा गया ऐड
डेटॉल की पैरेंट कंपनी रेकिट ने कहा कि विज्ञापन एक थर्ड-पार्टी एजेंसी द्वारा तैयार किया गया था लेकिन इसकी समीक्षा और प्रकाशन की जिम्मेदारी कंपनी की है। चीनी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म वीबो पर इस विवाद से जुड़ी पोस्ट्स को 8 करोड़ से अधिक बार देखा गया, जबकि कई यूजर्स ने ब्रांड के उत्पादों का बहिष्कार करने की बात कही।
