5.8 करोड़ भारतीय पेंशन से वंचित

Sunday, Sep 30, 2018 - 05:03 AM (IST)

नई दिल्ली: देश में 5.8 करोड़ बुजुर्गों को पैंशन या कोई अन्य प्रकार की सहायता नहीं मिलती है। यह बात सिविल सोसायटी संगठन पैंशन परिषद ने अपनी एक रिपोर्ट के आधार पर कही है। भारत में पैंशन की स्थिति रिपोर्ट-2018 का जिक्र करते हुए अर्थशास्त्री प्रभात पटनायक ने कहा कि बुजुर्गों के लिए आय सुरक्षा सुनिश्चित करने वाली प्रमुख योजना इंदिरा गांधी राष्ट्रीय सामाजिक सहायता (आई.जी.एन.ओ.ए.पी.एस.) कार्यक्रम के तहत केन्द्र सरकार सकल घरेलू उत्पाद (जी.डी.पी.) का महज 0.04 प्रतिशत खर्च करती है। 

पटनायक ने कहा कि वर्तमान जी.डी.पी. का महज 1.6 प्रतिशत खर्च करने से देश के 90 प्रतिशत बुजुर्गों को हर महीने 2,500 रुपए पैंशन मिलेगी। ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा  संचालित कल्याणकारी योजना राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम (एन.एस. ए.पी.) के अनुसार 8 करोड़ बुजुर्ग 200 रुपए मासिक पैंशन के लिए अधिकृत हैं। पेंशन परिषद के संयोजक निखिल डे ने कहा कि यह अत्यल्प रकम भी महज 2.23 करोड़ लोगों तक पहुंचती है। संगठन ने कहा कि नेपालए बोलिवियाए लेसोथोए बोत्सवानाए इक्वाडोर जैसे छोटे देश भी भारत की तुलना में अपने बुजुर्गों को बेहतर सामाजिक सुरक्षा पेंशन प्रदान करते हैं।

Pardeep

Advertising