Turkey Apples Ban: भारत-पाक तनाव में तुर्किये की भूमिका पर भड़के किसान, बोले- आयात तुरंत रोका जाए

punjabkesari.in Wednesday, May 14, 2025 - 11:01 AM (IST)

बिजनेस डेस्कः देश के प्रमुख सेब उत्पादक राज्यों हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर के किसानों ने तुर्किये से सेब और अन्य बागवानी उत्पादों के आयात पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है। इन किसानों का कहना है कि हाल के भारत-पाकिस्तान सीमा संघर्ष के दौरान तुर्किये द्वारा पाकिस्तान के प्रति कथित समर्थन से देशभर में आक्रोश फैल गया है।

हिल स्टेट हॉर्टिकल्चर फोरम और हिमाचल प्रदेश किसान संयुक्त मंच के संयोजक हरीश चौहान ने कहा, "तुर्किये की भूमिका भारत विरोधी रही है। हमने केंद्र सरकार से अनुरोध किया है कि उस देश से सभी बागवानी उत्पादों का आयात तत्काल प्रभाव से रोका जाए।"

किसान संगठन केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल से मिलने की योजना बना रहे हैं, ताकि वे अपनी मांगों को औपचारिक रूप से प्रस्तुत कर सकें। संगठनों की मांग है कि न केवल सेब, बल्कि तुर्किये से आयातित चेरी और अन्य फलों पर भी प्रतिबंध लगाया जाए।

भारत हर साल करीब 3 से 5 लाख टन सेब का आयात करता है, जिसमें तुर्किये सहित 40 देश शामिल हैं। व्यापार सूत्रों के मुताबिक, 2023-24 में भारत ने तुर्किये से रिकॉर्ड 1.6 लाख टन सेब का आयात किया, जो अब विवाद का केंद्र बन गया है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

jyoti choudhary

Related News