चुनावी नतीजों के बाद पहली बार सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल, जानें नई रेट लिस्ट

Thursday, May 30, 2019 - 02:09 PM (IST)

नई दिल्ली: दिल्ली में पेट्रोल और डीजल के दाम गुरुवार को छह-छह पैसे कम हुए। गत 19 मई को आम चुनाव के लिए मतदान समाप्त होने के बाद दोनों ईंधनों के दाम में यह पहली गिरावट है।देश की सबसे बड़ी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन से प्राप्त जानकारी के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में आज पेट्रोल छह पैसे सस्ता होकर 71.80 रुपए प्रति लीटर बिका। डीजल भी इतनी ही गिरावट के बाद 66.63 रुपये प्रति लीटर पर आ गया। 



कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में भी पेट्रोल छह-छह पैसे सस्ता होकर क्रमश: 73.86 रुपए, 77.41 रुपए और 74.53 रुपए प्रति लीटर बिका। डीजल कोलकाता और चेन्नई में छह-छह पैसे की गिरावट के साथ क्रमश: 68.39 रुपए और 69.82 रुपए प्रति लीटर रह गया। चेन्नई में इसकी कीमत सात पैसे घटकर 70.43 रुपए प्रति लीटर पर आ गई। 



तेल विपणन कंपनियाँ दैनिक आधार पर पेट्रोल-डीजल की कीमतों की समीक्षा करती हैं तथा रोजना सुबह छह बजे से नयी दरें लागू होती हैं। दाम तय करते समय अंतररष्ट्रीय बाजार में पेट्रोल-डीजल के दाम तथा डॉलर की तुलना में रुपए के विनिमय दर को ध्यान में रखा जाता है। 

Anil dev

Advertising