सोने की कीमतें गिरी, चांदी स्थिर

Wednesday, Jul 27, 2016 - 03:34 PM (IST)

नई दिल्लीः विदेशी बाजारों में गिरावट के कारण आज दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 140 रुपए गिरकर 30,650 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया। चांदी 46,200 रुपए प्रति किलोग्राम पर टिकी रही। लंदन एवं न्यूयॉर्क से प्राप्त जानकारी के अनुसार सोना हाजिर 0.45 डॉलर गिरकर 1,319.60 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। अमरीकी सोना वायदा भी 1.7 डॉलर टूटकर 1,319.10 डॉलर प्रति औंस बोला गया। 

 

विश्लेषकों के अनुसार, प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले डॉलर के मजबूत हो जाने से कीमती धातुओं में नरमी देखी गई है। बैंक ऑफ जापान द्वारा मौद्रिक नीतियों में बदलाव की संभावना के कारण येन के मुकाबले डॉलर आज एक प्रतिशत मजबूत हो गया। हालांकि अमरीका में फेडरल रिजर्व की जारी नीतिगत बैठक में ब्याज दर स्थिर रखने की संभावना ने कीमती धातुओं को समर्थन भी दिया। फेड रिजर्व इस संबंध में आज निर्णय की घोषणा करने वाला है। इस दौरान लंदन में चांदी 0.01 डॉलर लुढ़ककर 19.58 डॉलर प्रति औंस पर आ गई। 

Advertising