सोने में गिरावट बढ़ी, क्रूड में नरमी

Tuesday, Sep 12, 2017 - 08:12 AM (IST)

नई दिल्लीः उत्तर कोरिया और अमरीका के बीच राजनीतिक तनाव कम होने से सोने की कीमतों में कमजोरी देखने को मिल रही है। कॉमैक्स पर सोना करीब 0.5 फीसदी की गिरावट के साथ 1330 डॉलर के नीचे कारोबार कर रहा है। चांदी में भी गिरावट नजर आ रही है। कॉमैक्स पर चांदी 0.5 फीसदी टूटकर 17.8 डॉलर पर कारोबार कर रही है।

कच्चे तेल में नरमी का रुख है। नायमैक्स पर डब्ल्यूटीआई क्रूड सपाट होकर 48 डॉलर पर कारोबार कर रहा है। ब्रेंट क्रूड 0.15 फीसदी की मामूली कमजोरी के साथ 53.8 डॉलर पर कारोबार कर रहा है

Advertising