अब डी.खंबाटा ने भी दिया टाटा ट्रस्ट से इस्तीफा

Wednesday, Nov 02, 2016 - 01:15 PM (IST)

नई दिल्लीः टाटा ग्रुप में सायरस मिस्त्री को चेयरमैन के पद से अचानक हटाए जाने को लेकर मचे विवाद के बीच मशहूर वकील डी.खंबाटा ने सर दोराबजी टाटा ट्रस्ट से इस्तीफा दे दिया है। खंबाटा ने अपने इस्तीफे की पुष्टि कर दी है। खंबाटा ने मिस्त्री की ओर से टाटा संस को भेजे गए पत्र के पहले ही अपना इस्तीफा दे दिया था। हालांकि खंबाटा का यह इस्तीफा मिस्त्री को अपना पद छोड़ने के लिए कहे जाने के तुरंत बाद आया था।

NSDC और NSDA: एस.रामादुरई ने चेयरमैन पद से दिया इस्‍तीफा

पूर्व अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल ऑफ इंडिया और महाराष्ट्र एडवोकेट जनरल ने कहा, 'मैंने अपनी लगातार बढ़ती पेशेवर जिम्मेदारियों के चलते यह इस्तीफा दिया है।' यही नहीं खंबाटा ने भी ग्रुप में रतन टाटा और सायरस मिस्त्री के बीच चल रहे विवाद को लेकर कोई टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।

एन एस राजन ने इंडियन होटल्स के गैर-कार्यकारी निदेशक पद से इस्तीफा दिया

सायरस मिस्त्री को 24 अक्टूबर को हटाने के बाद रतन टाटा अचानक ग्रुप के चेयरमैन बन गए थे। इसके अगले दिन मिस्त्री ने टाटा संस के बोर्ड मेंबर्स और टाटा ट्रस्ट के ट्रस्टीज को लिखे पत्र में कहा था कि किस तरह से उन्हें बीते 4 साल में किसी भी मुद्दे से निपटने के लिए मुश्किलें झेलनी पड़ रही थीं। गौरतलब है कि टाटा संस में टाटा ट्रस्ट्स की हिस्सेदारी दो तिहाई से अधिक है।

Advertising