मिस्त्री का बड़ा अटैक, TCS को IBM के हाथों बेचने की तैयारी में थे रतन टाटा

Tuesday, Nov 22, 2016 - 06:55 PM (IST)

नई दिल्लीः टाटा ग्रुप और पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री के बीच चल रहे घमासान में मंगलवार को नया मोड़ आ गया। मिस्त्री ने ग्रुप के एमेरिटस चेयरमैन रतन टाटा पर बड़ा अटैक करते हुए कहा कि वह टाटा कंसल्टैंसी लिमिटेड (टी.सी.एस.) को दुनिया की टॉप कंपनी आई.बी.एम. को बेचने की तैयारी कर रहे थे। टी.सी.एस., टाटा संस की सबसे बड़ी कंपनी है, जिससे ग्रुप को खासी आमदनी होती है।

टी.सी.एस. को बेचने की तैयारी थी ‘डेथ एक्सपीरियंस’ 
मिस्त्री के ऑफिस द्वारा जारी स्टेटमेंट के मुताबिक, टाटा ग्रुप के चेयरमैन के टर्म के दौरान उसे ‘डेथ एक्सपीरियंस’ हुआ। उन्होंने कहा कि एक समय रतन टाटा ने टी.सी.एस. को आई.बी.एम. के हाथों बेचने की तैयारी कर ली थी। टी.सी.एस. को टाटा संस में ‘ग्रुप ज्वेल’ कहा जाता है।

मेरे खिलाफ फैलाया जा रहा है‘भ्रम’: मिस्त्री 
उन्होंने टी.सी.एस. और जे.एल.आर. की सक्सेस में उनके द्वारा योगदान नहीं दिए जाने के आरोपों पर भी जवाब दिया। मिस्त्री ने कहा कि यह आरोप लगाकर उनके खिलाफ ‘भ्रम’ फैलाया जा रहा है। मिस्त्री ने टाटा ग्रुप की कोरस डील पर भी सवाल खड़े किए और रतन टाटा को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि कोरस डील के लिए चुकाई गई ऊंची कीमत रतन टाटा के ‘ईगो’ का परिणाम थी।

Advertising