क्रिप्टो मार्केट में तेजी, Bitcoin $77700 के पार, जानें बाकी क्रिप्टोकरेंसी का हाल?

punjabkesari.in Saturday, Apr 18, 2026 - 12:19 PM (IST)

बिजनेस डेस्कः क्रिप्टोकरेंसी में अचानक तेजी ने चौंका दिया। लगभग सभी क्रिप्टो हरे निशान पर हैं। शुक्रवार को ग्लोबल मार्केट कैप बढ़कर 2.63 ट्रिलियन डॉलर हो गया। पिछले 24 घंटे में इसमें 4.70% की तेजी आ गई।

बिटकॉइन करीब 77772 डॉलर पर कारोबार कर रहा था। पिछले 24 घंटे में इसमें करीब 5 फीसदी की तेजी आई है। काफी दिनों बाद बिटकॉइन इस स्तर पर पहुंचा है। वहीं पाई नेटवर्क कॉइन 0.1808 डॉलर पर था। 24 घंटे में यह करीब 6.70% उछल गया। ऐसे में पिछले 24 घंटे में तेजी के मामले में पाई नेटवर्क कॉइन ने बिटकॉइन को पीछे छोड़ दिया है।

बाकी क्रिप्टो में कितनी तेजी?

  • इथेरियम (Ethereum) 5% से ज्यादा की तेजी के साथ 2445 डॉलर पर पहुंच गया है।
  • रिपल ने भी 5 फीसदी से ज्यादा की छलांग लगाई और यह 1.49 डॉलर पर आ गया।
  • सोलाना (Solana) 4% से ज्यादा की तेजी के साथ करीब 90 डॉलर पर है।
  • डॉजकॉइन (Dogecoin) में भी 5% की तेजी आई और यह 0.1010 डॉलर पर पहुंच गया।

फीयर एंड ग्रीड इंडेक्स की छलांग

क्रिप्टो मार्केट में पिछले कुछ समय से लगातार तेजी आई है। इससे फीयर एंड ग्रीड इंडेक्स ने भी लंबी छलांग लगाई है। यह अभी 64 पर है। कल यानी गुरुवार को यह 56 और पिछले हफ्ते 49 था। इसमें लगातार आ रही तेजी इस बात का संकेत है कि क्रिप्टोकरेंसी में निवेशकों का भरोसा बढ़ रहा है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

jyoti choudhary

Related News