कच्चे तेल में जोरदार तेजी, सोना 1250 डॉलर के नीचे

Tuesday, Dec 12, 2017 - 09:28 AM (IST)

नई दिल्लीः ग्लोबल मार्कीट में क्रूड में जोरदार तेजी देखने को मिली है। हालांकि, इस समय ऊपरी स्तरों से थोड़ा दबाव जरूर नजर आ रहा है। फिलहाल नायमैक्स पर डब्ल्यूटीआई क्रूड सपाट होकर 58 डॉलर पर कारोबार कर रहा है। वहीं ब्रेंट क्रूड का भाव 65 डॉलर के करीब पहुंच गया है।

फेड की बैठक से पहले सोना सीमित दायरे में नजर आ रहा है। हालांकि कॉमैक्स पर सोने का दाम 1250 डॉलर के नीचे आ गया है। कॉमैक्स पर सोना 1246 डॉलर पर कारोबार कर रहा है। कॉमैक्स पर चांदी 15.8 डॉलर पर कारोबार कर रही है।

सोना एम.सी.एक्स. (फरवरी वायदा)
बेचें - 28400 रुपए
स्टॉपलॉस - 28550 रुपए
लक्ष्य - 28100 रुपए

कच्चा तेल एम.सी.एक्स. (दिसंबर वायदा) 
बेचें - 3730 रुपए
स्टॉपलॉस - 3800 रुपए
लक्ष्य - 3650 रुपए

Advertising