क्रूड ऑयल की कीमतों में आई गिरावट, चेक करें पेट्रोल-डीजल के दाम

Sunday, Jan 08, 2023 - 10:55 AM (IST)

बिजनेस डेस्कः कच्चे तेल की कीमतों में आज यानी रविवार को गिरावट देखने को मिल रही है। पिछले कुछ वक्त में अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में लगातार तेजी देखी जा रही थी। वहीं आज यानी 8 जनवरी 2023 को कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट है। इस दौरान ब्रेंट क्रूड ऑयल की बात करें तो इसके भाव में गिरावट दर्ज की गई और यह 78.57 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया है। वहीं डब्ल्यूटीआई क्रूड ऑयल 73.77 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ है। 

ओपेक देशों की तरफ से क‍िए न‍िर्णय का असर यह हुआ क‍ि रिकॉर्ड लेवल तक ग‍िरने वाला क्रूड बढ़कर एक समय 100 डॉलर के करीब पहुंच गया था। हालांकि घरेलू बाजार में प‍िछले छह महीने से पेट्रोल-डीजल का रेट एक ही स्‍तर पर बना हुआ है। आज यानी रविवार को भी देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। तेल कंपनियों ने 8 जनवरी 2023 को भी पेट्रोल-डीजल की कीमतें स्थिर रखी हैं। इस तरह आज लगातार 230वां दिन है जब देश में पेट्रोल और डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

दिल्ली में पेट्रोल-डीजल के दाम

आज रविवार को देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में रविवार को पेट्रोल 96.72 रुपए और डीजल 89.62 रुपए प्रति लीटर पर बिक रहा है। मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपए प्रति लीटर और डीजल 94.27 रुपए प्रति लीटर पर मिल रहा है। इसके अलावा चेन्नई में पेट्रोल का भाव 102.63 रुपए प्रति लीटर पर और डीजल का भाव 94.24 रुपए प्रति लीटर है। वहीं, कोलकाता में रविवार को पेट्रोल 106.03 रुपए प्रति लीटर और डीजल 92.76 रुपए प्रति लीटर पर बिक रहा है।

अन्य शहरों में कीमतें

नोएडा में रविवार को पेट्रोल 96.57 रुपए और डीजल 89.96 रुपए प्रति लीटर पर बिक रहा है। गुरुग्राम में पेट्रोल 97.18 रुपए प्रति लीटर और डीजल 90.05 रुपए प्रति लीटर पर मिल रहा है। इसके अलावा चंडीगढ़ में पेट्रोल 96.20 रुपए और डीजल 84.26 रुपए प्रति लीटर पर मिल रहा है। वहीं, लखनऊ में पेट्रोल का भाव 96.57 रुपए और डीजल की कीमत 89.76 रुपए प्रति लीटर है।

यहां एसएमएस कर जान सकते हैं भाव

पेट्रोल-डीजल के भाव रोजाना बदलते हैं और सुबह 6 बजे अपडेट हो जाते हैं। पेट्रोल-डीजल का रोज का रेट आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं (How to check diesel petrol price daily)। इंडियन ऑयल के कस्टमर RSP स्पेस पेट्रोल पंप का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर और बीपीसीएल के ग्राहक RSP लिख कर 9223112222 नंबर पर भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं। वहीं, एचपीसीएल (HPCL) के ग्राहक HPPrice लिख कर 9222201122 नंबर पर भेजकर भाव पता कर सकते हैं।

jyoti choudhary

Advertising