कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, चेक करें पेट्रोल-डीजल के नए रेट

Wednesday, Aug 10, 2022 - 11:29 AM (IST)

बिजनेस डेस्कः अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के भाव में गिरावट देखने को मिल रही है। इसे मंदी का असर कहा जा रहा है। यह भी कहा जा रहा है कि अमेरिका सहित बड़ी आर्थिक महाशक्तियां मंदी का गुणा-भाग लगा रही हैं और पेट्रो पदार्थों की खपत कम कर रही हैं। लिहाजा मांग कम होने से दाम भी गिरे हैं। कच्चे तेल के दाम घटने की एक और वजह है। इंडस्ट्री का आंकड़ा कहता है कि पिछले हफ्ते अमेरिकी कच्चा तेल बहुत अधिक जमा हो गया जिससे पता चलता है कि मांग में भारी कमी है। इससे तेल के दाम गिरे हैं। इस गिरावट का असर दुनिया के अन्य देशों में भी दिख सकता है जहां तेल के दाम आसमान छू रहे हैं। हालांकि भारत में कई महीने से दाम स्थिर हैं लेकिन पहले की तुलना में ऊंचाई बनी हुई है। एक्सपर्ट्स का मानना है कि कच्चे तेल की कीमत में लगातार नरमी रही तो राष्ट्रीय बाजार में पेट्रोल-डीजल सस्ता हो सकता है।

एक रिपोर्ट के मुताबिक, यूएस क्रूड स्टॉक 5 अगस्त के बीते हफ्ते में 2.2 लाख बैरल तक बढ़ गया। यह आंकड़ा अमेरिकन पेट्रोलियम इंस्टीट्यूट की ओर से जारी किया गया है। इस बीच ब्रेंट क्रूड वायदा 6 सेंट गिरकर 96.25 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। यूएस वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट क्रूड फ्यूचर्स 16 सेंट की गिरावट के साथ 90.34 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। 

IOCL के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपए प्रति लीटर जबकि डीजल 89.62 रुपए प्रति लीटर ही बिक रहा है। महानगरों में मुंबई में अब भी पेट्रोल-डीजल सबसे महंगा है। 

देश के कुछ प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल का खुदरा मूल्य कुछ ऐसे चल रहा है

शहर पेट्रोल डीजल
दिल्ली 96.72 89.62
कोलकाता 106.03 92.76
मुंबई 106.35  94.28
चेन्नई 102.63 94.24
नोएडा 96.79 89.96
लखनऊ 96.79  89.76
जयपुर 108.48 93.72

 स्रोत : इंडियन ऑयल

चेक कर लीजिए अपने शहर में तेल के दाम

देश में अंतरराष्ट्रीय कच्चा तेल बाजार के दामों के मुताबिक हर रोज ईंधन तेल के घरेलू दाम संशोधित होते हैं। ये नए दाम हर रोज सुबह 6 बजे लागू हो जाते हैं। आप घर बैठे भी ईंधन की कीमत का पता कर सकते हैं। घर बैठे तेल की कीमत पता करने के लिए आपको इंडियन ऑयल मैसेज सेवा के तहत मोबाइल नंबर 9224992249 पर SMS भेजना होगा। आपका मैसेज होगा 'RSP-पेट्रोल पंप का कोड'। ये कोड आपको इंडियन ऑयल के इस पेज से मिल जाएगा।

jyoti choudhary

Advertising