आठ माह में कच्चा तेल आयात 53% बढ़ा, सोने में गिरावट

punjabkesari.in Saturday, Dec 17, 2022 - 11:56 AM (IST)

नई दिल्लीः देश के कच्चा तेल आयात चालू वित्त वर्ष के पहले आठ माह यानी अप्रैल-नवंबर में 52.58 फीसदी बढ़कर 146.57 अरब डॉलर पहुंच गया। हालांकि, सोने के आयात 18.13 फीसदी की गिरावट के साथ 27.21 अरब डॉलर रह गया।

वाणिज्य मंत्रालय के मुताबिक, अप्रैल-नवंबर में कोयला व कोक आयात 97.66 फीसदी बढ़कर 37.25 अरब डॉलर पर पहुंच गया। इस दौरान इलेक्ट्रॉनिक्स, रसायन, परिवहन उपकरण एवं वनस्पति तेल आयात में दहाई अंकों की वृद्धि रही।

पेट्रोलियम निर्यात में 58.8% इजाफा

निर्यात क्षेत्र में सर्वाधिक गिरावट इंजीनियरिंग उत्पाद, कपास, कपड़ा श्रेणी में दर्ज की गई। हालांकि, पेट्रोलियम निर्यात 58.88% बढ़कर 62.65 अरब डॉलर हो गया। रत्न व आभूषण में निर्यात दो गिरावट रही।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

jyoti choudhary

Related News