देश का सेवा निर्यात फरवरी में 5.5% बढ़ा

Tuesday, Apr 16, 2019 - 10:45 AM (IST)

मुंबईः देश का सेवा निर्यात 2018-19 के फरवरी महीने में 5.5 प्रतिशत बढ़कर 16.58 अरब डॉलर पर पहुंच गया। एक साल पहले इसी महीने में यह 15.71 अरब डॉलर था। रिजर्व बैंक के सोमवार को जारी आंकड़े के अनुसार, फरवरी 2019 का निर्यात जनवरी के 17.75 अरब डॉलर से कम है।

आरबीआई के आंकड़ों के अनुसार, इस साल फरवरी में सेवा आयात 3.3 प्रतिशत घटकर 9.81 अरब डॉलर रहा। एक साल पहले, इसी महीने में यह 10.14 अरब डालर था। इस साल जनवरी में आयात 11.3 अरब डॉलर था। केंद्रीय बैंक करीब 45 दिन के अंतराल पर देश के अंतरराष्ट्रीय व्यापार का मासिक आंकड़ा जारी करता है। सेवाओं का मासिक आंकड़ा अस्थायी होती है और तिमाही आधार पर भुगतान संतुलन का आंकड़ा जारी होने के बाद इसमें संशोधन होता है। 

jyoti choudhary

Advertising