देश का यह मशहूर घराना फंसा संपत्ति विवाद में, मां ने किया बेटे पर केस

Wednesday, Apr 26, 2017 - 03:16 PM (IST)

नई दिल्लीः संपत्ति विवाद के कारण देश के प्रतिष्ठित व्यावसायिक घराने किर्लोस्कर परिवार का 10 करोड़ रुपए की जमीन के लिए बंटवारा हो गया है। स्वर्गीय चंद्रकांत किर्लोस्कर की पत्नी सुमन किर्लोस्कर ने अपने ही 59 वर्षीय बेटे संजय पर मुकदमा दायर कर दिया है। सुमन का आरोप है कि वो जिस बंगले में रहती हैं, संजय उससे जुड़ी जमीन के बड़े टुकड़े पर कब्जा करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने दावा किया है कि संजय ने फर्जी प्राधिकार पत्रों (बोगस अथॉरिटी लेटर्स) के जरिए प्लॉट के टुकड़े कर दिए और अब दीवार खड़ी कर इसकी घेराबंदी करना चाहते हैं।

1957 में खरीदी थी प्रॉप्रटी
बंटवारे का कारण मॉडल कॉलोनी स्थित विशाल लकाई बंगलो है जिसे साल 1957 में शांतनु लक्ष्मण किर्लोस्कर और उनके पारिवारिक सदस्यों ने खरीदा थी। साल-दर-साल इस प्रॉपर्टी का विभाजन होता रहा और चंद्रकांत किर्लोस्कर के हिस्से 65,810 स्कवैयर जमीन आ गई। इसी हिस्से में लकाई बंगलो भी है। आरोप में कहा गया है कि संजय ने बंगलो की चारदीवारी के अंदर 10,137 स्क्वैयर फीट जमीन पर कब्जा कर लिया है। उनकी मां सुमन के वकील पी नारायणन ने कहा कि संजय का इस प्लॉट पर कोई अधिकार नहीं है और पहले की पारिवारिक व्यवस्था के मुताबिक उन्हें इसे अपनी मां को सौंप देना चाहिए।

बेटे ने सारे अारोपों को किया खारिज
संजय किर्लोस्कर ने मां की ओर से लगाए गए सारे आरोपों को खारिज कर दिया। उनके वकील किरण वागज ने कहा कि प्राथमिक तौर पर पारिवारिक व्यवस्था जैसी कोई चीज नहीं है जिसका दावा उनकी मां कर रही हैं। उन्होंने यह भी कहा कि उनके मरहूम पिता ने पूरी संपत्ति अपनी पत्नी सुमन के नाम नहीं की था। लकाई कंपाउंड कहने का उनके पिता का मतलब सिर्फ बंगलो था ना कि पूरी प्रॉपर्टी।

Advertising