2018-19 में देश में कपास उत्पादन रहेगा 340.25 लाख गांठें :  सी.ए.आई.

Sunday, Dec 09, 2018 - 05:11 AM (IST)

जैतो: सी.ए.आई. ने नवम्बर के अपने अनुमान में कहा है कि 2018-19 में देश में कपास उत्पादन 340.25 लाख गांठें रहने की सम्भावना है। अक्तूबर में यह अनुमान 343.50 लाख गांठ था। कॉटन एसोसिएशन आफ इंडिया (सी.ए.आई.) के राष्ट्रीय प्रधान अतुल भाई गणतरा के अनुसार पिछले साल सत्र 2017-18 में कपास उत्पादन देश में 365 लाख गांठ रहा। एक गांठ में 170 किलोग्राम कपास होती है। 

सी.ए.आई. संगठन ने अपने ताजा अनुमान में 3 लाख गांठ और कम पैदावार होने की सम्भावना जताई है। सी.ए.आई. के अनुमान के अनुसार इस सीजन में घरेलू खपत लगभग 324 लाख गांठ रहेगी, जबकि निर्यात 53 लाख गांठ होंगी। पिछले साल यह निर्यात 69 लाख गांठ रहा था। ओपन स्टाक 23 लाख गांठ जबकि पिछले साल 36 लाख गांठ था। 

इस बार आयात 27 लाख गांठ की सम्भावना है जबकि पिछले साल 15 लाख गांठ आयात हुई थीं। इस बार क्लोजिंग स्टाक 23 लाख गांठ की जगह 13.25 लाख गांठ रहेगा। उधर केन्द्रीय कपड़ा मंत्रालय के कॉटन एडवाइजरी बोर्ड (सी.ए.बी.) ने बीते 22 नवम्बर को अपनी रिपोर्ट में देश में कपास उत्पादन लगभग 361 लाख गांठ होने की सम्भावना जताई है।

Pardeep

Advertising