कोरोना वायरस: स्कोडा ऑटो फॉक्सवैगन के कर्मचारियों ने दान किया एक दिन का वेतन

Tuesday, May 12, 2020 - 02:38 PM (IST)

नई दिल्लीः स्कोडा ऑटो फॉक्सवैगन इंडिया के कर्मचारियों ने कोरोना वायरस से निपटने के प्रयासों में मदद के लिए एक दिन का वेतन दान किया है। कंपनी ने मंगलवार को एक बयान में कहा कि पुणे और औरंगाबाद में श्रमिक संघों से भी कंपनी के कर्मचारियों को समर्थन मिला है। कर्मचारियों ने एक दिन का वेतन दान देकर 1.2 करोड़ रुपए से अधिक राशि जुटाई है। 

यह भी पढ़ें-  यात्रीगण कृपया ध्यान दें! रेल में सफर करने से पहले डॉउनलोड करना होगा आरोग्य सेतु ऐप

बयान के मुताबिक इस राशि का उपयोग 15 वेंटिलेटर, 15 मॉनिटर और 3,750 निजी सुरक्षा किट (पीपीई) खरीदने में उपयोग किया जाएगा। इस सामग्री को मुंबई, पुणे और औरंगाबाद के अस्पतालों में भेजा जाएगा। यह राशि कंपनी द्वारा पहले दी गई एक करोड़ रुपए की राशि से अलग है।

यह भी पढ़ें-  अर्थव्यवस्था को परिस्थिति से उबारने के लिए 4.5 लाख करोड़ की जरूरतः फिक्की  

कंपनी महाराष्ट्र के खेड़ और भोसारी गांव में जरूरतमंद परिवारों के बीच 21 टन सूखा राशन वितरित कर चुकी है। वहीं पुणे के ससून सरकारी अस्पताल में 22.34 लाख रुपए की दवाएं भी पहुंचायी गई हैं।

यह भी पढ़ें-   अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए अर्थशास्त्रियों ने दिए ये सुझाव, जानिए किसने क्या कहा

jyoti choudhary

Advertising