कोरोना वायरस का कहर, पांच दिन में इन अरबपतियों को हुआ 32 लाख करोड़ का नुकसान

Saturday, Feb 29, 2020 - 04:25 PM (IST)

बिजनेस डेस्कः कोरोना वायरस की मार दुनियाभर के अमीरों पर भी पड़ रही है। कोरोना वायरस के कारण ग्लोबल मार्केट बुरी तरह प्रभावित हुआ है। शुक्रवार को सेंसेक्स में इतिहास की दूसरी सबसे बड़ी 1448 अंकों की गिरावट दर्ज की गई। ऐसे ही हाल दुनिया के अन्य शेयर बाजारों के भी रहे। अमेरिकी शेयर मार्केट डाउ जोन्स में एक सप्ताह में 12 फीसदी की गिरावट आई जो 2008 की मंदी के बाद सबसे ज्यादा है। ब्लूमबर्ग बिलेनियर्स इंडेक्स के अनुसार, पिछले सप्ताह के पांच कारोबारी दिवस में विश्व के 500 अमीरों के नेटवर्थ में 444 बिलियन डॉलर यानी करीब 32 लाख करोड़ की कमी आई है।

जेफ बेजोस
विश्व के टॉप-5 अरबपतियों की इस सप्ताह 36 अरब डॉलर का नुकसान हुआ है। विश्व के सबसे अमीर और अमेजॉन के प्रमुख जेफ बेजोस की संपत्ति को 12 अरब डॉलर का नुकसान हुआ है। हालांकि वह अभी भी विश्व के सबसे अमीर शख्स हैं।

बिल गेट्स
विश्व के दूसरे सबसे अमीर और माइकोसॉफ्ट के बिल गेट्स की संपत्ति को 5.7 अरब डॉलर का नुकसान हुआ है। अब उनकी कुल संपत्ति 112.6 अरब डॉलर है।

वॉरेन बफेट
बर्कशायर हैथवे के वॉरेन बफेट को कुल 6.1 अरब डॉलर का नुकसान हुआ है।

मार्क जुकरबर्ग
विश्व के पांचवें सबसे अमीर शख्स और फेसबुक के फाउंडर मार्क जुकरबर्ग को 7 अरब डॉलर का नुकसान हुआ है।

एलन मस्क
टेस्ला के CEO एलन मस्क को कुल 6.8 अरब डॉलर का नुकसान हुआ है। नुकसान के मामले में वे दूसरे नंबर पर हैं। उनकी कुल संपत्ति 71.4 अरब डॉलर रह गई है।

jyoti choudhary

Advertising