consumer forum: उपभोक्ता मंच ने कूड़ेदान नहीं देने पर CPWD पर लगाया जुर्माना

Friday, Jul 13, 2018 - 12:44 PM (IST)

नई दिल्लीः दिल्ली के उपभोक्ता मंच ने एक सरकारी आवासीय कॉलोनी में कूड़ेदान नहीं देने के लिए केंद्रीय लोक निर्माण विभाग (सी.पी.डब्ल्यू.डी.) को ‘सेवा में कमी’ का दोषी ठहराते हुए उस पर जुर्माना लगाया है। मंच ने सी.पी.डब्ल्यू. को 5000 रुपए बतौर उपभोक्ता को हुई मानसिक परेशानी व वाद व्यय के रूप में देने को भी कहा।



क्या है मामला
नई दिल्ली के नेहरू नगर में सरकारी आवास में रह रहे अर्जुन सिंह ने उपभोक्ता मंच में दायर शिकायत में आरोप लगाया था कि वर्ष 2013 में उसे मकान का कब्जा दिए जाने के बाद से उनकी कॉलोनी में कोई कूड़ेदान नहीं दिया गया। इस संबंध में सी.पी.डब्ल्यू.डी. निदेशक को उसने शिकायत भी की, लेकिन उस पर कोई सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद परेशान होकर उसने उपभोक्ता मंच का दरवाजा खटखटाया।



यह कहा मंच ने
अरुण कुमार आर्य की अध्यक्षता वाले नई दिल्ली जिला उपभोक्ता मंच ने सी.पी.डब्ल्यू.डी. को कूड़ेदान उपलब्ध नहीं करवाने पर सेवा में कमी का दोषी मानते हुए 5000 रुपए का जुर्माना लगाया है। साथ ही उसे तुरंत शिकायतकर्ता को 3 कूड़ेदान देने का भी निर्देश दिया।  


 

jyoti choudhary

Advertising