पेट्रोल-डीजल के बाद अब CNG भी जेब जलाने को तैयार, बढ़ गए दाम

Monday, Oct 01, 2018 - 05:34 AM (IST)

नई दिल्लीः दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) के नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में वाहनों के लिए सीएनजी की बिक्री करने वाली इन्द्रप्रस्थ गैस लिमिटेड ने दाम में 1.70 रुपए से 1.95 रुपए प्रति किलो की बढ़ोतरी की है। कंपनी के मुताबिक नई कीमत रविवार मध्य रात्रि से लागू हो जाएंगी। दिल्ली में सीएनजी डेढ़ रुपए प्रति किलो मंहगी हुई है। अब यह 44.30 रुपए प्रति किलो मिलेगी। 

नोएडा ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में सीएनजी का दाम 1.95 रुपए बढ़कर 51.25 रुपए प्रति किलो हो जाएगा। हरियाणा के रेवाड़ी में अब सीएनजी 54.05 रुपए प्रति किलो मिलेगी। यहां दाम 1.80 रुपए प्रति किलो बढे। कंपनी ने कहा है कि रात 12 बजे से सुबह छह बजे तक खरीदने पर डेढ रुपए प्रति किलो की छूट जारी रहेगी। इन्द्रप्रस्थ ने पाइप के जरिए आपूर्ति की जाने वाली पीएनजी का दाम भी बढाया है। दिल्ली में पीएनजी 1.30 रुपए बढ़ाकर 29.55 रुपए प्रति क्यूबिक हो जाएगी। 
नोएडा ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में 1.50 रुपए बढाकर 31.60 रुपए प्रति क्यूबिक मीटर और रेवाड़ी में 31.20 रुपए पर दाम 1.30 रुपये क्यूबिक मीटर किया गया है। कंपनी ने कहा है कि देश में उत्पादित प्राकृतिक गैस की कीमत में बढ़ोतरी और रुपए के कमजोर पडऩे की वजह से दाम बढ़ाए गए हैं। इन्द्रप्रस्थ दिल्ली में साढ़े छह लाख और अन्य स्थानों पर तीन लाख घरों में पीएनजी उपलब्ध कराती है। 

 

 

Pardeep

Advertising