Closing Bell: गिरावट के साथ बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स 523 अंक टूटा

Monday, Feb 12, 2024 - 03:45 PM (IST)

बिजनेस डेस्कः शेयर बाजार में आज यानी सोमवार (12 फरवरी) को गिरावट देखने को मिली। सेंसेक्स 523 (0.73%)अंक की गिरावट के साथ 71,072.49 वहीं निफ्टी 166.45 (0.76%) अंक गिर कर 21,616.05 के स्तर पर बंद हुआ।

शुरुआती कारोबार के दौरान सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 21 में गिरावट और 9 में तेजी देखने को मिली। बैंकिंग और पावर शेयर्स में ज्यादा गिरावट है। वहीं आज पेटीएम के शेयर में 2% से ज्यादा की तेजी देखने को मिल रही है।

पिछले हफ्ते बाजार में रही थी तेजी

इससे पहले शुक्रवार (9 जनवरी) को शेयर बाजार में बढ़त देखने को मिली थी। सेंसेक्स 167 अंक की बढ़त के साथ 71,595 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी में 64 अंक की बढ़त रही, ये 21,782 के स्तर पर बंद हुआ था। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 16 में तेजी और 14 में गिरावट देखने को मिली थी।

jyoti choudhary

Advertising