सिटी यूनियन बैंक के मुनाफे में 13.6% की बढ़ौतरी

Wednesday, Aug 09, 2017 - 01:04 PM (IST)

नई दिल्लीः वित्त वर्ष 2018 की पहली तिमाही में सिटी यूनियन बैंक का मुनाफा 13.6 फीसदी बढ़कर 140.3 करोड़ रुपए हो गया है। वित्त वर्ष 2017 की पहली तिमाही में सिटी यूनियन बैंक का मुनाफा 123.5 करोड़ रुपए रहा था।

वित्त वर्ष 2018 की पहली तिमाही में सिटी यूनियन बैंक की ब्याज आय 22.3 फीसदी बढ़कर 342.4 करोड़ रुपए पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2017 की पहली तिमाही में सिटी यूनियन बैंक की ब्याज आय 280 करोड़ रुपए रही थी।

तिमाही आधार पर पहली तिमाही में सिटी यूनियन बैंक का ग्रॉस एन.पी.ए. 2.83 फीसदी से बढ़कर 3.05 फीसदी रहा है। तिमाही आधार पर पहली तिमाही में सिटी यूनियन बैंक का नेट एन.पी.ए. 1.71 फीसदी से बढ़कर 1.79 फीसदी रहा है।

तिमाही दर तिमाही आधार पर रुपए में अप्रैल-जून तिमाही में सिटी यूनियन बैंक का ग्रॉस एनपीए 682 करोड़ रुपए से बढ़कर 735 करोड़ रुपए रहा है। तिमाही आधार पर अप्रैल-जून तिमाही में सिटी यूनियन बैंक का नेट एन.पी.ए. 408 करोड़ रुपए से बढ़कर 426 करोड़ रुपए रहा है।

तिमाही दर तिमाही आधार पर अप्रैल-जून तिमाही में सिटी यूनियन बैंक की प्रोविजनिंग 71.2 करोड़ रुपए से बढ़कर 116.6 करोड़ रुपए रही है जबकि वित्त वर्ष 2017 की पहली तिमाही में सिटी यूनियन बैंक ने 70.7 करोड़ रुपए की प्रोविजनिंग की थी।

Advertising