ट्रेड वॉर का गहरा हुआ असर, चीन ने अमेरिका के साथ व्यापार वार्ता रद्द की

Saturday, Sep 22, 2018 - 05:01 PM (IST)

बीजिंगः चीन और अमेरिका के बीच व्यापार युद्ध का असर अब गहरा हो चला है। चीन ने अगले सप्ताह अमेरिका के साथ होने वाली व्यापार वार्ता को रद्द कर दिया है। वॉल स्ट्रीट जर्नल के मुताबिक व्यापार युद्ध की वजह से चीन ने यह फैसला लिया। चीन के उप प्रधानमंत्री लियू हे टो वार्ता के लिए अमेरिका जाने वाले थे। चीन सरकार ने इस संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है।

चीन और अमेरिका दोनों के बीच व्यापार युद्ध चल रहा है और दोनों पक्ष एक-दूसरे के अरबों डॉलर के उत्पादों पर आयात शुल्क लगा रहे हैं। इस सप्ताह की शुरूआत में अमेरिका ने चीन के 200 अरब डॉलर के उत्पादों पर 10 प्रतिशत का अतिरिक्त आयात शुल्क लगाया और साथ में चीन के 267 अरब डॉलर के सामान पर भी आयात शुल्क लगाने की चेतावनी दी।

अमेरिका के इस रुख पर प्रतिक्रियास्वरूप बीजिंग ने अमेरिका के 60 अरब डॉलर के सामान पर आयात शुल्क लगा दिया। इससे पहले भी दोनों देश एक-दूसरे के 50 अरब डॉलर के उत्पादों पर अतिरिक्त आयात शुल्क लगा चुके हैं।
 

jyoti choudhary

Advertising