फ्लेक्सी फेयर स्कीम में बदलाव, सस्ता होगा ट्रेन सफर!

Tuesday, Mar 28, 2017 - 07:25 PM (IST)

नई दिल्लीः आने वाले दिनों में ट्रेन सफर सस्ता हो सकता है। दरअसल, फ्लेक्सी फेयर स्कीम पर कड़ी आलोचना झेल रही रेलवे अब इसमें बड़े बदलाव करने जा रही है। सूत्रों द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक फ्लेक्सी फेयर के तहत पहली 50 फीसदी तक की सीट बुकिंग पर अतिरिक्त पैसे नहीं वसूले जाएंगे। 50 फीसदी सीट भरने के बाद से किराया बढ़ना शुरू होगा।

किराए में ये बढ़ौतरी 10 फीसदी की दर से होगी। 50-60 फीसदी सीट भरने पर 10 फीसदी ज्यादा किराया देना होगा। 60-70 फीसदी पर फिर 10 फीसदी ज्यादा किराया देना होगा। राजधानी, दुरंतो, शताब्दी के बेसिक किराए में 10-15 फीसदी की बढ़ौतरी मुमकिन है।

बता दें कि फ्लेक्सी फेयर स्कीम के तहत 10 फीसदी सीट बुक होने के बाद किराया 10 फीसदी बढ़ जाता है। 10-50 फीसदी की बुकिंग पर किराया 10 फीसदी तक बढ़ता है। वहीं 50 फीसदी सीट बुक होने के बाद किराए में 50 फीसदी तक की बढ़ौतरी होती है।
 

Advertising