नॉर्थ दिल्ली के लोगों को प्रॉपर्टी की ओनरशिप चेंज कराना पड़ेगा महंगा

Thursday, Jun 01, 2017 - 01:08 PM (IST)

नई दिल्लीः नॉर्थ दिल्ली में रहने वाले लोगों के लिए एक बुरी खबर है क्योंकि नॉर्थ एम.सी.डी. ने म्यूटेशन फीस 10 गुना बढ़ाने का प्लान बनाया है। जिसके तहत लोगों को प्रॉपर्टी की ओनरशिप चेंज कराना महंगा पड़ेगा। अफसरों का कहना है कि म्यूटेशन फीस 150 रुपए से बढ़ाकर 1500 रुपए किया जाएगा। जिन लोगों को म्यूटेशन सर्विस का लाभ हफ्ते भर में लेना है, उनके लिए तत्काल सर्विस भी लागू किया जाएगा।

देनी होगी इतनी फीस
अफसरों का कहना है कि आज के हलात को देखते हुए म्यूटेशन फीस 1500 रुपए प्रति केस करने का फैसला किया गया है। इसके अलावा जिन लोगों को म्यूटेशन सर्विस तत्काल चाहिए, उन्हें समान्य फीस की तुलना में और अधिक फीस देना होगा। ऐसे मामलों में तत्काल सर्विस के लिए लोगों को 2000 रुपये म्यूटेशन फीस देना होगा।

इसलिए बढ़ाए गए रेट
नॉर्थ एम.सी.डी. के एक सीनियर अफसर के अनुसार एम.सी.डी. एक्ट 1957 में बनाया गया था। उस दौरान म्यूटेशन फीस 150 रुपए तय किया गया। इसके बाद फीस में बढ़ौतरी ही नहीं की गई। अफसरों का तर्क है कि 59 सालों में काफी कुछ बदलाव आया है। प्रॉपर्टी के रेट बढ़ गए हैं। प्रॉपर्टी टैक्स कैलकुलेशन रेट यूनिट एरिया से बदलकर कवर्ड एरिया के अनुसार कर दिया गया है। लेकिन, म्यूटेशन फीस में कोई बदलाव नहीं किया गया। इसलिए म्यूटेशन फीस में बढ़ौतरी का प्लान बनाया गया है।
 

Advertising