केंद्रीय कर्मचारी होंगे मालामाल, इस महीने मिलेगा एरियर और बढ़ा हुआ वेतन

Monday, Jul 03, 2017 - 04:32 PM (IST)

नई दिल्लीः देश के करीब 47 लाख केंद्रीय कर्मचारियों को सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों के बाद बढ़े हुए वेतन का इंतजार आखिरकार इस महीने खत्म हो जाएगा। जानकारी के मुताबिक कर्मचारियों को जो वेतन मिल रहा है उसका 2.57 गुना वेतन निर्धारित कर इसका नकद भुगतान इसी माह शुरू हो रहा है।

पांच किस्तों में मिलेगा एरियर
जुलाई में कर्मचारियों का बढ़ा हुआ वेतन उनके खाते में पहुंच जाएगा। कैबिनेट में एरियर दिए जाने के बारे में फिलहाल तय नहीं हो पाया है। लेकिन, वित्त विभाग कर्मचारियों को 1 जनवरी 2016 से 18 माह का एरियर का भुगतान पांच किस्तों में किए जाने की तैयारी है।

मध्यप्रदेश सरकार भी कर रही है तैयारी
मध्यप्रदेश सरकार ने भी अपने कर्मचारियों को किस हिसाब से सातवां वेतन देना है इसका फार्मूला तय कर लिया है। इसे लेकर आज शाम को मंत्रिमंडल की बैठक होने वाली है। प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की व्यस्तता को देखते हुए मंत्रिमंडल की बैठक आज ही होगी। पहले यह मंगलवार को होने वाली थी। बैठक में इन मुद्दों पर भी फैसला हो सकता है। 
1. सरदार सरोवर परियोजना डूब में आने वाले विस्थापितों को 15 लाख रुपए का स्पेशल पैकेज।
2. गरीबों को जमीन के पट्टे देने की समय सीमा बढ़ाना।
3. प्लास्टिक बैग के इस्तेमाल पर पूरी तरह प्रतिबंध।
4. 9वीं से 12 तक स्कूलों में बेहतर शिक्षा संबंधी फैसला।

Advertising